बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

60 साल के सभी बुजुर्गों को पेंशन के लिए नीतीश सरकार ने जारी की राशि,हर महीने मिलेंगे 400 रू...

60 साल के सभी बुजुर्गों को पेंशन के लिए नीतीश सरकार ने जारी की राशि,हर महीने मिलेंगे 400 रू...

पटनाःलोकसभा चुनाव खत्म होते हीं सीएम नीतीश नीतीश की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गयी है।नीतीश कैबिनेट ने बिहार के 60 साल के बुजुर्गों को पेशन देनें की योजना के लिए राशि जारी कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 384 करोड़ रू की राशि जारी की गई है। बिहार किनेट की बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट सचिव संजय कुमार ने कहा कि 60 साल के सभी बुजुर्गों को हर महीने 400 रू पेंशन दिया जाना है।इसको लेकर बिहार कैबिनेट ने राशि जारी कर दी है।

दरअसल 18 फरवरी 2019 को बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री वृद्धजन नई पेंशन योजना को मंजूरी दी गई थी।इस योजना के तहत जो वय्क्ति 60 साल की उम्र को छू लिए हों उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। पेंशन के दायरे में आने वाले हर लाभार्थी को हर माह 400 रुपए मिलेंगे। 80 साल की उम्र वाले वृद्धजन को हर माह 500 रुपए मिलेंगे।

 कैबिनेट के फैसले से 36 लाख 50 हजार नए लाभार्थियों को पेंशन के दायरे में लाया जाएगा। राज्य में पहले से सामाजिक सुरक्षा के दायरे में वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन के तहत कुल 64.5 लाख लाभार्थी थे। अब मुख्यमंत्री वृद्धजन नई पेंशन योजना के नए लाभार्थियों के उसमें जुड़ जाने से इनकी संख्या बढ़कर 1 करोड़ 55 हजार हो जाएगी।

Suggested News