बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पेड़ से जामुन तोड़ने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दबे बच्चे, दोनों बच्चों की हुई मौत

BIHAR NEWS: पेड़ से जामुन तोड़ने के दौरान हादसा, दीवार गिरने से दबे बच्चे, दोनों बच्चों की हुई मौत

BEGUSARAI: जिले के फुलवरिया थाना इलाके से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां दीवार गिरने से 2 बच्चे उसके नीचे दब गए। जबतक उन्हें बचाने की कोशिश की जाती, दोनों ने ही दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह हादसा फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो दक्षिणी पंचायत में गुरूवार का बताया जा रहा है। मृतक बच्चे की पहचान बारू निवासी मोहम्मद मुराद के 8 वर्षीय पुत्र सैफ के रूप में की गई है।जबकि दूसरे बच्चे की पहचान राजेश शाह का 9 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। मृतक बच्चों के परिजन ने बताया कि दीवार से लगा हुआ एक जामुन का पेड़ है। दोनों बच्चे दीवार पर चढ़कर जामुन तोड़ रहे थे। तभी अचानक दीवार धंस गई और दोनों बच्चे मलबे में दब गए। जबतक परिजन कुछ कर पाते, दोनों की वहीं दबकर मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने दीवार में दबे हुए बच्चों का शव किसी तरह निकाला। मिली जानकारी के अनुसार अधिक बारिश होने के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गयी थी। जिसके कारण से उस दीवार गिरने से तब कर दोनों बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।

इस मामले में फुलवरिया थाना पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि जामुन तोड़ने के दौरान ही दीवार गिर गई। अचानक दीवार गिर गया जिसमें दोनों बच्चे की दबकर मौत हो गई। फिलहाल दोनों बच्चों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Suggested News