बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लंबे समय बाद बड़हिया को मिला स्थायी अंचलाधिकारी, लोगों को उम्मीद क्षेत्र के कार्यों में आएगी तेजी

लंबे समय बाद बड़हिया को मिला स्थायी अंचलाधिकारी, लोगों को उम्मीद क्षेत्र के कार्यों में आएगी तेजी

लखीसराय : बड़हिया अंचल को लंबे समय से इंतजार के बाद प्रिया कुमारी के रूप में स्थाई अंचलाधिकारी मिल गया। अंचल कार्यालय  बड़हिया में नए अंचलाधिकारी प्रिया कुमारी ने प्रभारी सीओ रामजी प्रसाद सिंह से बड़हिया अंचल कार्यालय का प्रभार लिया। प्रिया कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग के 63 वीं बैच की है। लखीसराय में वरीय उप समाहर्ता के पद पर इन्होंने अपना प्रशिक्षण पूरा किया और अगले नियुक्ति आदेश के इंतजार में थी।

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से प्रिया कुमारी को बड़हिया के अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया। प्रिया कुमारी अब संपूर्ण प्रभार के साथ अंचल अधिकारी के पद पर काम करेगीं। जानकारी हो कि 31 जनवरी को बड़हिया के सीओ रामआगर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के पश्चात पिपरिया के सीओ रामजी प्रसाद सिंह को सीओ का प्रभार मिला था।

पहली पोस्टिंग बड़हिया में, मंदिर में की पूजा

प्रिया कुमारी का अंचलाधिकारी के रूप में बड़हिया में पहला पदस्थापन है। योगदान करने के बाद प्रिया कुमारी ने पत्रकारों से बातचीत मे बताया कि जन समुदाय की समस्याओं का  ससमय निपटारा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पद ग्रहण करने के बाद बड़हिया स्थित मां जगदंबा मंदिर पहुंचकर मां बाला त्रिपुर सुंदरी का दर्शन किया।



Suggested News