बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं को सशक्त करने बांटी गई सिलाई मशीन, पुण्यतिथि पर सेवाकार्य के संकल्प को किया साकार

महिलाओं को सशक्त करने बांटी गई सिलाई मशीन, पुण्यतिथि पर सेवाकार्य के संकल्प को किया साकार

पटना. महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में अहम सहयोग देते हुए शुक्रवार को बिघ्रहपुर जक्कनपुर में नवादा की सोनी देवी और नालंदा की ममता देवी को सिलाई मशीन देकर उन्हें स्व रोज़गार के लिए प्रेरित किया गया. गौरव राय ने बताया कि अपने पिता की पूण्यतिथि को सेवा कार्य से मनाने के संकल्प के साथ ही दोनों महिलाओं को सिलाई मशीन स्वर्गीय सुरेंद्र प्रशाद जी की पुण्यतिथि पर उनकी पुत्री मीनाक्षी के द्वारा उपलब्ध करवाया गया।

प्रदेश के अग्रणी समाजसेवी संस्था ज्योतिपुंज फाउंडेशन के संरक्षक, प्रसिद्ध उद्यमी डॉ अभिषेक सिंह के हाथो से दोनों महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया। डॉ अभिषेक ने गौरव राय द्वारा पूरे बिहार में चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसको और बड़े पैमाने पर किए जाने की ज़रूरत बताया। इस अवसर पर  सुप्रिया शाही, भूमिहार महिला समाज की भावना भूषण , आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं गौरव राय ने  उपस्थित मेहमानों का स्वागत अंग वस्त्र दे कर किया। 

गौरव राय ने बताया कि आज के दो सिलाई मशीन मिला कर अभी तक उनके, उनके परिवार और मित्रों के द्वारा 118 सिलाई मशीने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोज़गार हेतु दिया जा चुका है। हम सबका एक उद्देश्य है अपने आस पास के लोगों के जीवन में बदलाव लाना। गौरव राय ने बताया की हम 108 लोगों का समूह आज तक 235ज़रूरतमंदों को साइकिल, 118 महिलाओं को स्व रोज़गार हेतु सिलाई मशीने और 130 विद्यालयों और कॉलेजों में छात्राओं की सहूलियत के लिए सैनिटरी पैड वेण्डिंग मशीने को लगवाया जा चुका है। 

Suggested News