बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News : मोदी सरकार बिहार पर मेहरबान, दिए 1255 करोड़ रुपये, बाढ़ में हुई तबाही की होगी भरपाई

Bihar News : मोदी सरकार बिहार पर मेहरबान, दिए 1255 करोड़ रुपये, बाढ़ में हुई तबाही की होगी भरपाई

पटना। (Bihar News) मोदी सरकार ने बिहार सरकार को बाढ़ से हुई तबाही की भरपाई के लिए बड़ा तोहफा दिया है ।पिछले साल बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। इसके लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी थी। इसके एवज में केंद्र सरकार ने 1255 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है।  बता दें कि बिहार सरकार ने बाढ़ से हुई तबाही के मध्य में केंद्र सरकार से 3328 करोड़ 60 लाख की सहायता राशि मांगी थी। उसके एवज में केंद्र सरकार ने 1255 करोड़ रुपए की सहायता नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड के माध्यम से दी है।

जानकारी के मुताबिक बिहार को मिलने वाली सहायता राशि का पत्र गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग को मिल गया है। पत्र में यह कहा गया है कि बिहार को दी जाने वाली 1255.27 करोड़ की सहायता नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड से दी जा रही है।  बिहार को दिया जाने वाला यह पैसा कोई पूर्व का बकाया किसी मद के बकाया राशि का पैसा नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले साल बिहार में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ से बिहार के 16 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए थे। रिकॉर्ड के मुताबिक 130 प्रखंड के 1333 पंचायतों में 8.36 लाख की आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई थी। इसमें 27 मनुष्य और 88 पशुओं की मौत हो गई थी ।बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय की टीम भी टीम भी आई थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में आई 6 सदस्य टीम ने 3 दिन ही बिहार दौरे में गोपालगंज, दरभंगा आदि जिलों का दौरा करने के बाद कहा था कि बिहार को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने काराकाट के जदयू से सांसद महाबली सिंह के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार को बाढ़ में हुए नुकसान मद में एनडीआरएफ मद में 2020-21 में 1255.27 करोड़ की सहायता राशि दी गई है।

Suggested News