बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: दूसरे चरण की मतगणना जारी, कई पंचायतों के परिणाम घोषित, 4 मुखिया को पहली बार मिली जीत

BIHAR NEWS: दूसरे चरण की मतगणना जारी, कई पंचायतों के परिणाम घोषित, 4 मुखिया को पहली बार मिली जीत

BETTIAH: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पहले दो चरण के मतदान हो चुके हैं। इस बार नई प्रक्रिया के तहत चुनाव के एक दिन बाद ही परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। जिसको लेकर इस बार कुछ ज्यादा ही गहमा-गहमी की स्थिति बनी हुई है। परिणाम जारी होने में देरी की वजह से उम्मीदवारों के सब्र का बांध टूट रहा है। अलग-अलग पदों के प्रत्याशी लगातार काउंटिंग स्थल के आसपास मंडरा रहे हैं, जिससे उन्हें सबसे पहले नतीजों की जानकारी मिल सके।

पश्चिम चम्पारण के चनपटिया प्रखंड के सेनुवारीया मुशहरी पंचायत से अरविंद कुमार महतो, भैसही पोखरिया से पारस राम, चरंगाहा से प्रियंका देवी और चुहड़ी पंचायत से प्रभात कुमार मुखिया पद पर विजयी घोषित हुए हैं। 4 पंचायत के मुखिया की घोषणा होते ही वहां खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं सरपंच, पंच, पंचायत समिति व जिला पार्षद के लिए मतगणना जारी है। विजयी हुए चारो मुखिया पहली बार जीत हासिल किए है। 

इस संबंध में विजयी अरविंद कुमार महतो व प्रियंका देवी ने बताया की मेरी सबसे पहले प्राथमिकता रहेगी सरकारी विधालयो में शिक्षा सुचारू रूप से वे नियमित रूप सेसरकार के गाइड लाइन के अनुसार चले व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे। वहीं जिला निर्वाचन सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया की मतगणना का काम शांति पूर्ण व पुरी पारदर्शिता से चल रहा है। विजयी प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट यही से देदिया जा रहा है।

Suggested News