बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

BIHAR NEWS: अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, हथियार लहराते हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

SIWAN: सीवान में बीते कुछ दिनों से गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं। लगातार ही अपराधी आम जनता को निशाना बनाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं और फरार हो जाते हैं। इन सब वारदातों से लोगों के बीच में भय का माहौल व्याप्त है। लोगों का स्थानीय पुलिस प्रशासन से भी भरोसा उठता नजर आ रहा है। शुक्रवार को पचरुखी थाना क्षेत्र में भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो इटवा के निवासी बताए जा रहे हैं। बाइक सवार सुजीत अपने दोस्त मेराज के साथ चाप ओवरब्रिज पर जा रहे थे। तभी पीछे से अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मारी और फरार हो गए। फिलहाल आसपास मौजूद लोगों की सहायता से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज जारी है।

हालांकि जब इस घटना के सम्बंध में पचरुखी थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में मुझे पता नही है। वही इस घटना की सूचना पाकर समाजसेवी श्रीनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद सीवान सदर SDPO को वारदात संबंधी सूचना दी गई। जिसके बाद अपने दल बल के साथ पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच करने में जुट गई है।

Suggested News