बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बेतिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी की तेज धार में बह गया युवक, भागलपुर में डूबने से किशोर की गयी जान

BIHAR NEWS : बेतिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी की तेज धार में बह गया युवक, भागलपुर में डूबने से किशोर की गयी जान

BETTIAH : मूर्ति विसर्जन के दौरान जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के ब्यासपुर के राजेश पासवान पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी खोजबीन की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लौरिया थाना क्षेत्र के धोबनी पंचायत के ब्यासपुर गांव के वार्ड संख्या-तेरह निवासी राजेश पासवान के मूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से बह गया है। घटना शाम साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। 

डूबे हुए व्यक्ति की पहचान ब्यासपुर निवासी रामनाथ पासवान के 26 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान के रूप में की गई है। राजेश पासवान पांच भाई बहन में तीसरे नम्बर का था। राजेश बाहर रहकर मजदूरी करता था। अभी एक महीना पहले बाहर से आया था। राजेश के एक दो साल का लड़का है। जबकि राजेश की पत्नी सरोज देवी के कोख में एक बच्चा पल रहा है। 

बताया जा रहा है कि गांव में ही विश्वकर्मा पुजन हुआ था। जिसमे दो जगह से मूर्ति विसर्जन के लिए सिकरहना नदी के ब्यास पुर घाट पर जा रहे थे। जिसमें गांव के सभी लोग मूर्ति विसर्जन में गए थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान सिकरहना नदी के ब्यासपुर घाट पर पैर फिसल गया। और नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण राजेश पासवान पानी के तेज बहाव में बह गया। 

इधर मूर्ति विसर्जन में गए स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की। लेकिन राजेश का अता पता नही चल सका। इधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र राम ने लौरिया सीओ नितेश कुमार सेठ को फोन पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना दी थी। सीओ नितेश कुमार सेठ ने राजस्व कर्मचारी जयपाल कुमार को घटना स्थल पर भेज घटना का जायजा लिया। इधर खबर लिखे जाने तक  राजेश पासवान का अता पता नही चल सका था। इधर राजस्व कर्मचारी जयपाल कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ टीम के लिए जिला में सूचना भेज दी गई है। एनडीआरएफ के टीम बृहस्पतिवार के सुबह आएगी। राजेश की खोजबीन करेगी।

वहीँ भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन चक गांव के एक 17 वर्षीय लड़के की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण सोमनाथ ने बताया कि चैन चक गांव के पंकज राय के पुत्र बालकृष्ण कुमार राय इंटर का पढ़ाई करने के लिए नदी पार करके मोहम्मदपुर गांव में जा रहा था। तभी बालकृष्ण की  नदी में डूबने से  मौत हो गई! ग्रामीण ने बताया कि मृतक के माता देवघर पूजा करने सुबह निकले थे! वहीं इसकी घटना उनकी माता को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे! मृतक के पिता पंकज राय बाहर मजदूरी का काम करते हैं! मृतक दो भाई था  जिसमें सबसे बड़ा लड़का  बालकृष्ण प्रसाद राय ही था! वहीं ग्रामीणों ने कहा की  हम लोगों के  सभी बच्चों के पढ़ाई के लिए नदी का उस पर मोहम्मदपुर जाना पड़ता है! इसलिए सभी अधिकारी से अनुरोध है कि हम लोगों का हाई स्कूल चैन चक में ही दिया जाए!

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks