BIHAR NEWS: मिस एंड मिसेज बिहार प्रतियोगिता के लिए ग्रूमिंग सेशन जारी, 29 को सेमीफाइनल और 30 अक्टूबर को होगा फाइनल

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-4 प्रतियोगिता की शुरूआत 20 अक्टूबर से की जा चुकी है। सबसे पहले पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य तरह की प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम भी है, जो निश्चित दिन आयोजित होंगी।

इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को मिस एंड मिसेज बिहार प्रतियोगिता का फिनाले राउंड होने वाला है, जिसके लिए ग्रूमिंग सेशन की शुरूआत कर दी गई है। पूर्णिया के पारस होटल में पनोरमा मिस एंड मिसेज बिहार प्रतियोगिता के लिए ग्रूमिंग सेशन चल रहा है। इसमें बिहार के कई जिलों से महिलाएं और लड़कियां भाग ले रही हैं। 29 तारीख को इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल होना है और 30 तारीख को फिनाले होगा।

पनोरमा मिस एंड मिसेज बिहार प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को ₹100000 (एक लाख) और सेकंड को ₹50000 और तृतीय को ₹25000 तथा चांदी का यानी सिल्वर क्रॉउन दिया जाएगा। इस प्रोग्राम को कोरियोग्राफ करने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर जोया फरहीन आई हुई है और इस प्रोग्राम का निर्देशन अपर्णा मल्लिक और सुनील सुमन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम पनोरमा   स्टार का सबसे मनमोहक कार्यक्रम होगा और जिसमें महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

Nsmch
NIHER