बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पड़ोसी बोला हुजूर, आधी रात को मेरे घर में घुस गया सुनील शेट्टी, पुलिस बोली- यह तो झूठ है, जाने पूरा मामला...

BIHAR NEWS: पड़ोसी बोला हुजूर, आधी रात को मेरे घर में घुस गया सुनील शेट्टी, पुलिस बोली- यह तो झूठ है, जाने पूरा मामला...

रोहतास: जिले के कोचस थाना क्षेत्र अमैसी डिहरा गांव में के ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उसके घर में आधी रात को सुनील शेट्टी घुस गया था, जबकि पुलिस का कहना है कि यह झूठ बात है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण भुपेश कुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी कि उनके पड़ोस में रहने वाला सुनील कुमार सिंह उर्फ सुनील शेट्टी आपराधिक प्रवृत्ति का है। बुधवार की देर रात करीब 12 बजे वह घर की चाहरदिवारी को फांद कर उनके घर में घुस गया। संयोगवश सुनील शेट्टी को उनके घर आये मेहमान श्री भगवान चंद्रवंशी ने देख लिया और शोर मचा दिया। इस दौरान भुपेश की नींद खुली तो वे आधी रात को सुनील को अपने घर में देखकर भौंचके रह गये। सारा माजरा समझने के बाद सुनील पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 

थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि सूचना के बाद गांव में पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया। जांच में आपसी विवाद का मामला सामने आया है। शेट्टी के घर में ही कोई मेहमान आये थे। भुपेश के घर की चाहरदिवारी के अंदर कोई शौचालय है। उसी में जाने के लिए शेट्टी ने दरवाजा खटखटाया था, जिस पर भुपेश ने उसके साथ गालीगलौच की। पिस्‍टल लहराने और आपराधिक घटना को अंजाम देने की बात गलत है।  

Suggested News