बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: घर ही नहीं अपने ससुराल से भी जीत दर्ज कर चुके हैं मदन सहनी, ऐसे रिकॉर्ड वाले पार्टी के संभवत: एकलौते नेता

BIHAR NEWS: घर ही नहीं अपने ससुराल से भी जीत दर्ज कर चुके हैं मदन सहनी, ऐसे रिकॉर्ड वाले पार्टी के संभवत: एकलौते नेता

पटना: सूबे की सियासत में इस्तीफा देने की पेशकश कर के भूचाल लाने वाले समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी जदयू के अहम चेहरों में शुमार होते हैं। मिथिलांचल में मदन सहनी को ओबीसी का बड़ा चेहरा माना जाता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी मदन सहनी की अच्छी पैठ मानी जाती है। पार्टी में भी इस बात पर सहमति है कि पिछड़ी जातियों में मदन सहनी की अच्छी पकड है। 

घर, ससुराल दोनों जगहों से बजा चुके है विजय का डंका

मदन सहनी प्रदेश के उन गिने चुने नेताओं में या यूं कहे कि संभवत: एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने घर से तो जीत दर्ज की ही है, अपने ससुराल से भी वह जीत दर्ज कर के विधानसभा में आ चुके हैं। 2015 में मदन सहनी ने दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत दर्ज की थी, तब उन्होंने लोजपा के विनोद सहनी को पराजित किया था। इस चुनाव में मदन सहनी को 51403 तथा विनोद सहनी को 37341 वोट प्राप्त हुए थे। ज्ञात हो कि गौड़ाबौराम मदन सहनी का ससुराल है। वहीं इस बार के चुनाव में मदन सहनी ने अपने घर दरभंगा के बहादुरपुर से जीत दर्ज की।

पिछली सरकार में विवाद

बता दें कि पिछली बार खाद्य आपूर्ति मंत्री रहने के दौरान मदन सहनी का विवाद तत्कालीन सचिव पंकज कुमार से हो गया था। तब सहनी ने सीएम को पत्र लिखकर पंकज कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। बाद में सीएम नीतीश कुमार ने पंकज कुमार को हटा दिया था।

Suggested News