बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जलपाईगुड़ी और कटिहार रेल अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, जल्द शुरू होगा निर्माण का काम

BIHAR NEWS :  जलपाईगुड़ी और कटिहार रेल अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट, जल्द शुरू होगा निर्माण का काम

KATIHAR : कटिहार रेल मंडल अपने दो रेलवे अस्पताल बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल अस्पताल और कटिहार रेल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। रेल मंडल द्वारा इसके लिए हर ऑक्सीजन प्लांट पर 43 लाख रुपए खर्च करेगी। बता दें कि सरकार की तरह से पहले ही कटिहार जिला अस्पताल के साथ-साथ मनिहारी और बारसोई अनुमंडल में ऑक्सीजन भी प्लांट लगाने की घोषणा की जा चुकी है।  

कटिहार रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों ऑक्सीजन प्लांट में 500 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन तैयार किया जाएगा। कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम इस पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द दोनों जगह का निर्माण शुरू हो जाएगा और जरूरतमंद लोगों को का लाभ मिलेगा।  

बता दें कि महामारी के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद न सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगा रही है, बल्कि एनएचएआई और भारतीय रेलवे भी कई जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा कर चुकी है। 

Suggested News