बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: पप्पू यादव कर रहे थे सेवा, उनकी गिरफ्तारी गलत: अजय मंडल

BIHAR NEWS: पप्पू यादव कर रहे थे सेवा, उनकी गिरफ्तारी गलत: अजय मंडल

भागलपुर: सांसद अजय मंडल ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी मामले में बड़ा बयान दिया है। मीडिया को बयान देते हुए सांसद अजय मंडल ने पहले कहा कि पप्पू यादव को कानूनी प्रक्रिया के तहत राजीव प्रताप रूडी के घर जाना था। लेकिन लोग कहते हैं तो हम भी कह रहे हैं कि एंबुलेंस के बारे में बोलना पप्पू यादव को भारी पड़ गया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

सांसद ने कहा कि पप्पू यादव ने इतना भी गलत नहीं किया कि उन्हें जेल भेज दिया गया। वह तो जनता के सेवक थे। जनता की सेवा के लिए एंबुलेंस का उजागर किया था। 32 साल पुराने केस की बेल में उनको जेल भेजा गया है तो गिरफ्तार करने वाले वह पदाधिकारी भी दोषी हैं और थाना भी दोषी है। जिन्होंने इतने पुराने बेल को जमा कर रखा था। उन्हें इससे पहले गिरफ्तार करना चाहिए था। 

उन्होंने कहा कि मैं भी दूध का धुला नहीं हूं मैं खुद कई केसों का मुद्दालय था। मुझे बगैर कुछ जानकारी गिरफ्तार कर लीजिएगा क्या? पप्पू यादव जनता की सेवा में लगे रहते हैं। वह तो भाग भी नहीं रहे थे। इस मौके का फायदा जिस पदाधिकारी ने उठाया है यकीनन माना जाएगा कि वो राजनीति से प्रेरित थे। 

Suggested News