बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंची पप्पू यादव की सेना, जरूरतमंदो को भोजन कराकर कर रहे सेवा

BIHAR NEWS: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंची पप्पू यादव की सेना, जरूरतमंदो को भोजन कराकर कर रहे सेवा

DARBHANGA: एक तरफ पूरा बिहार इस वक्त बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से उनके लिए राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, मगर ज्यादातक बाढ़ प्रभावितों का कहना ही उनतक मदद पहुंच ही नहीं रही। सरकार ने पीड़ितों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

इसी बीच कोरोनाकाल की तरह ही एक बार फिर पप्पू यादव की सेना जनता के बीच मदद के लिए पहुंच चुकी है। सेवादारों ने बाढ़ प्रभावितों को भूखे नहीं सोने देने का बीड़ा उठा लिया है। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ईटहर पंचायत के बिसुनिया बांध पर जन अधिकार पार्टी की तरफ से जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के निर्देश पर विगत एक महीनों से बाढ़ राहत किचन चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन हजारों बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन कराया जाता है।

दलित प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष योगी चौपाल ने बताया कि चुकीं कुशेश्वरस्थान सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है और वहां लोगों को सरकार के द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। हमारे नेता पप्पू यादव ने निर्देश दिया कि एक भी परिवार भूखा नहीं सोए। इसके लिए वहां व्यवस्था की जाए क्योंकि हमारे नेता अभी जेल में है और अपना स्वास्थ्य का इलाज डीएमसीएच में करवा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हमें जैसे ही बेल मिलेगा सबसे पहले हम उन बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच जाएंगे। हमारे सभी कार्यकर्ता अमरजीत चौपाल, मांगण चौपाल, संतोष चौपाल, राहुल चौपाल दिनभर सभी बाढ़ पीड़ितों परिवारों के सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं।

वहीं आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जन अधिकार सेवा दल की ओर से लोगों को मुफ्त में भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। करीब महीने भर से रोज हजारों लोगों को भोजन करवाया जा रहा है। हमारा प्रयास होगा कि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिले। जब तक बाढ़ की विभीषिका रहेगी तब तक यह सेवा ज़ारी रहेगी।


Suggested News