बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए बाइक सवार लुटेरे

BIHAR NEWS : पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए बाइक सवार लुटेरे

PATNA :  बीती रात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना रात की है। इस दौरान लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर घायल भी कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के nh 30 का है जब फतुहा के पेट्रोल पंप पर काम करने बाले कर्मचारी कन्हैया लाल पांडे जब अपने घर राम कृष्ण नगर ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इस दौरना तभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियो ने उन्हें पिस्तौल दिखा कर  उनसे नगद और मोबाइल लूट कर निकल गए। हालांकि इस दौरान अपराधियो ने उनकी मोटरसाइकिल भी लूटने का प्रयास किया लेकिन उनकेविरोध करने पर उनके हाथ मे अपराधियों ने गोली मार दी जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। 

दीदारगंज पुलिस ने घटना की पुष्टि भी की है तथा घायल व्यक्ति की इलाज़ हेतू एनएमसीएच में भर्ती करा दिया है जहां पर वो खतरे से बाहर बताए जा रहे है। हालांकि लूटी गई नगद राशि हज़ार रुपए से भी कम थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Suggested News