बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : फेसबुक वाली शादी का अंजाम, लॉकडाउन में नौकरी गई तो पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर हो गया फरार

BIHAR NEWS : फेसबुक वाली शादी का अंजाम, लॉकडाउन में नौकरी गई तो पत्नी को स्टेशन पर छोड़कर हो गया फरार

BUXER : भारतीय संस्कृति में आज भी शादियों के लिए अरेंज मैरेज को क्यों महत्व दिया जाता है। इसका बेहतर उदाहरण बुधवार को बक्सर स्टेशन पर देखने को मिला। जब एक विवाहिता को घंटों स्टेशन पर पति का इंतजार करते हुए पाया गया। महिला के अनुसार उसका पति छोड़कर भाग गया है। बताया गया कि दोनों ने फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद लव मैरेज किया था। जिसके बाद पुणे में दोनों साथ में रह रहे थे। 

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के बैरिया थाना के मिर्जापुर गांव के रहने वाला विवेक वर्मा अपनी पत्नी के साथ पटना - पुणे एक्सप्रेस के बक्सर उतरा था। यहां से दोनों बलिया जानेवाले थे। इस दौरान पति यह कहकर गया कि वह बाहर गाड़ी का इंतजाम करके वापस आ रहा है, तब तक वह स्टेशन पर इंतजार करे। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा, जब घंटो बीत जाने के बाद जब पत्नी प्रगति सिंह ने पति विवेक वर्मा को फोन पर सम्पर्क किया तो उसे साथ बलिया ले जाने से इनकार कर दिया।

लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने का बताया वजह

बताया गया  कि बलिया के विवेक शर्मा और कुशीनगर थाना के अहिरौली की रहनेवाली प्रगति सिंह की जान पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ी, नंबर शेयर किए गए, फिर मिलना हुआ, दोनों में प्यार हुआ और फिर दोनों ने लव मैरेज कर लिया। जिसके बाद विवेक पत्नी के साथ पुणे में रहने लगा। यहीं उसकी नौकरी भी थी। गड़बड़ी तब हुई, जब लॉकडाउन लगा। कंपनी ने मंदी का बहाना बनाकर विवेक को नौकरी से निकाल दिया। ऐसे में बेरोजगारी से परेशान होकर उसने पत्नी के साथ वापस अपने घर लौटने का फैसला किया। लेकिन, उसके इरादे कुछ और थे। बक्सर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी को छोड़कर भाग गया। प्यार में सात जन्म का वादा एक लॉकडाउन की बाधा को पार नहीं सका। 

पुलिसवालों ने की महिला की सहायता

स्टेशन पर पति द्वारा छोड़कर भागे जाने के बाद परेशान महिला पर  पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो पूछताछ में उसने ने अपनी सारी व्यथा बताई। बाद में महिला ने ससुराल बलिया जाने की इच्छा जताई, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे बलिया भेज दिया।

Suggested News