बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: महीने भर में ही टूटी सात जन्मों की डोर, करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR NEWS: महीने भर में ही टूटी सात जन्मों की डोर, करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मकनपुर गांव में स्व महेंद्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घर में काम करने के दौरान ही उसे करंट लग गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे पास के पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना मकनपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 20 साल के छोटे उर्फ राजीव रंजन के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक युवक अपने घर में टीवी ठीक कर रहा था। इस दौरान गलती से विद्युत प्रवाहित तार का प्लास्टिक छीलने के लिए मुहं में ले लिया। जीभ के संपर्क में तार के आते ही छोटू को करंट लग गया और वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। बाद में आनन फानन में स्वजनों द्वारा पीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत करार दिया। मृतक युवक की शादी पिछले 21 मई को जमुई जिले के हिलसा गांव में आरती कुमारी के साथ हुई थी। अभी मृतक के हाथ पांव के नाखून का रंग भी नहीं छूट पाया था। इतने में ईश्वर ने उसके प्राण हर लिए।

मृतक काफी हसमुख एवं फुर्तीला लड़का था। तीन बहने एवं दो भाइयों में तीसरे नम्बर पर था। घटना के बाद शव के पास युवक के परिजन व कुटुंब के द्वारा दहाड़ मार कर रोने से शव के पास रहे हर व्यक्ति की आंखे नम हो रही थी। मां बहनों की चीत्कार से टोले का वातावरण अत्यंत कारुणिक हो रहा था। 


Suggested News