बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, केंद्र सरकार ने किया क्लियर

बिहार के नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, केंद्र सरकार ने किया क्लियर

PATNA: बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए बुरी खबर है।केंद्र सरकार ने क्लियर कर दिया है कि बिहार के नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार नहीं दिया जा सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग ने इसको लेकर पत्र जारी किया है।

 दरअसल बिहार के नवादा के एक शिक्षक राजेश कुमार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था।शिक्षक ने अनुरोध किया था कि राष्ट्रीय पुरस्कार में नियोजित शिक्षकों को भी शामिल किया जाए।बिहार के शिक्षक के उक्त पत्र को राष्ट्रपति सचिवालय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को रेफर कर दिया। राष्ट्रपति सचिवालय से मंत्रालय भेजे गए पत्र के बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के दिशा निर्देश में नियोजित शिक्षकों का कोई वर्णन नहीं है। लिहाजा नियोजित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं दी जा सकती है।



Suggested News