बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS: बिहार जदयू सेवा दल ने की 18 जिलाध्यक्षों की घोषणा, कमिटी गठित कर संगठन करेंगे मजबूत

BIHAR POLITICS: बिहार जदयू सेवा दल ने की 18 जिलाध्यक्षों की घोषणा, कमिटी गठित कर संगठन करेंगे मजबूत

PATNA: आगामी चुनाव से पहले पार्टियां लगातार खुद को मजबूत करने की कवायद में लगी हुई है। भाजपा, राजद, जदयू, सभी ने अंदरूनी तौर पर पार्टी को मजबूत करने की ठान ली है। बिहार प्रदेश जदयू सेवादल उत्तर बिहार के अध्यक्ष सर्वजीत पप्पू कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय की अनुशंसा पर प्रदेश के 18 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। 

इस दौरान प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत पप्पू कुशवाहा ने बताया कि खुर्शीद आलम को सहरसा, सुजो मेहता को मधेपुरा, निलाम्बर मेहता को सुपौल, रॉकी खान को किशनगंज, मनीष कुमार सिंह को अररिया, मो. रहीम को पूर्णियां, मोनू चौधरी को कटिहार, रिजवान अहमद को दरभंगा, अखिलेश यादव को मुजफ्फरपुर, संजय कुशवाहा को मोतिहारी, धीरज सर्राफ को बेतिया, अशोक पटेल को बगहा, महमूद आलम को शिवहर, विजय पटेल को सीतामढ़ी, अशोक कुशवाहा को छपरा, संदीप कुमार को सीवान, रामभरोसा राजभर को गोपालगंज व बबलू यादव को समस्तीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रकोष्ठ के प्रभारी धीरज पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष सर्वजीत पप्पू कुशवाहा ने कहा है कि वे यथाशीघ्र जिलास्तर पर अपनी कमिटी गठित कर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

Suggested News