बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR POLITICS : 'आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है लालू परिवार', हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- बेल मिलना मतलब नहीं होती बेगुनाही

BIHAR POLITICS : 'आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है लालू परिवार', हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- बेल मिलना मतलब नहीं होती बेगुनाही

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के मख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा की बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। लालू परिवार आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है। ये बात देश का बच्चा बच्चा जानता है। 

उन्होंने कहा की देश की हर जांच एजेंसी और कोर्ट भी इस बात को मानता है। लेकिन चोरी भी और सीनाजोरी भी ये लोग करते रहते हैं। जो प्ली मिडिया के सामने या जनता के रखते हैं वो कोर्ट को क्यूँ नहीं बताते। परत दर परत हर मामला साफ होता जा रहा है फिर भी ढीठई देखिए इनकी।

उन्होंने कहा की बेल मिलना मतलब बेगुनाही नहीं होती। यह तो कानूनी प्रक्रिया है। अब तो लगता है कि ऐसे भ्रष्टाचारियों के लिए मुकदमे के फैसले तक जेल का क़ानून बनाना होगा। वरना ये लोग ऐसे ही क़ानून का तमाशा बनाएंगे और जनता को भरमाते रहेंगे। 

Editor's Picks