बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन में CM नीतीश के शिक्षा मंत्री के स्टाफ और DSP की मछली पार्टी.........

लॉकडाउन में CM नीतीश के शिक्षा मंत्री के स्टाफ और DSP की मछली पार्टी.........

PATNA: बिहार में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक आम लोग नहीं बल्कि वीआईपी लोग हीं उड़ा रहे हैं। कोरोना संकट मे इस तरह की हिमाकत भला दूसरा कौन कर सकता है? जिसके पास ताकत होगी वही इस तरह का काम कर सकता है। नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा के साथ साए के साथ रहने वाला स्टाफ पिंटू यादव और एक डीएसपी का कारनामा उजागर हुआ है।


जानकारी के अनुसार मंत्री जी का स्टाफ जहानाबाद में मछली पार्टी दिया था और उस पार्टी में डीएसपी महोदय भी शामिल हुए थे।बताया जाता है कि शिक्षा मंत्री का सहायक पिंटू यादव ने अपने नये मकान में मछली पार्टी का आयोजन किया था। उक्त पार्टी में एक डीएसपी सहित अनेक नामचीन चेहरे शामिल हुए थे।

इस मछली पार्टी में बाकि संख्या जोड़ दें तो सौ से सवा सौ लोग शामिल थे।बताया जाता है कि मछली बनाने के लिए बाहर से कारीगर भी बुलाये गये थे। पार्टी में इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे थे लेकिन एक शर्त थी कि कोई भी शख्स फ़ोटो या वीडियो नहीं बनाएगा।

बताया जाता है कि डीएसपी साहब के मछली पार्टी की भनक बिहार पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंच गई  है और मुख्यालय ने रिपोर्ट तलब की है।मामले का खुलासा होते हीं सुबूत मिटाने की कोशिश भी हुई है। कई राउंड टेबल और जलाये गये पत्तल इस बात की गवाही दे रही कि बड़ा भोज हुआ था।हालांकि इस मामले में मंत्री जी का स्टाफ पिंटू यादव बोलने से बचते रहे। वहीं शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा ने कहा है कि अगर उनके स्टाफ इस तरह की गलती की है तो उस पर कार्रवाई होगी।

Suggested News