बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : बिहार से बहुत जल्द हो जाएगी मॉनसून की विदाई, उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में छाएंगे बादल लेकिन बारिश की उम्मीद कम

BIHAR WEATHER : बिहार से बहुत जल्द हो जाएगी मॉनसून की विदाई, उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, आसमान में छाएंगे बादल लेकिन बारिश की उम्मीद कम

PATNA : बिहार में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेेश में पिछले दो दिनों से चिलचिलाती धूप के साथ-साथ उमस भरी गर्मी लोगो को खूब परेशान कर रहा है। इतनी भीषण गर्मी होने को कारण लोगो को कहीं आने -जाने में खूब परेशानी हो रही है। बिहार में मौसम के इस मिजाज से खासकर के बच्चो को काफी परेशानी हो रही है। क्योकिं स्कूल जाने के समय चिलचिलाती धूप के कारण अब कई बच्चे स्कूल जाने के लिए भी कतराते है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से जारी अपडेट के मुताबिक शुक्रवार से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 20 सितंबर के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है। शुक्रवार को बिहार में बारिश की संभावना कम ही है। मॉनसून ट्रफ देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

 मौसम विभाग के तरफ से 22 सितंबर तक के लिए जो पूर्वानुमान लगाया गया है। उसमें कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आकाश में हल्के मध्यम स्तर के बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विभाग की माने तो आज बिहार में सबसे ज्यादा तापमान बांका में दर्ज किया गया है। बांका में सार्वाधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस  मापा गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगर अगले कुछ दिन तक बिहार में बारिश नहीं होती है। तो प्रदेश के लोगो को चिलचिलाती धूप में गर्मी से परेशानी को सामना करना पड़ सकता है।

ऋतिक की रिपोर्ट

Editor's Picks