बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाईं आग

मुजफ्फरपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिस की गाड़ी में लगाईं आग

MUZAFFARPUR : ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित झपहा में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। वहीं घटना की सूचना अहियापुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी वे नहीं माने। देखते ही देखते आक्रोशितों ने पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद गाड़ी में आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी की ओर बाइक सवार जा रहा था। इसी बीच सामने से एक ट्रक आ रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया। इसमें आलोक रंजन नाम के युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद भारी हंगामा शुरू हो गया है। हालांकि, पुलिस उसकी पहचान करने में जुट गई है। इधर, बवाल बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मंगाया गया है। ताकि, आक्रोशितों को किसी तरह समझाया जा सके।

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि एक व्यक्ति की ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। साथ ही पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ लोगो को गिरफ्तार किया गया है। आगे कि कार्रवाई चल रही है।






Suggested News