बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू-राबड़ी शासन काल के इतिहास को बिहार के नौजवानों को बताने से क्यों घबरा रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव : अरविन्द सिंह

लालू-राबड़ी शासन काल के इतिहास को बिहार के नौजवानों को बताने से क्यों घबरा रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव : अरविन्द सिंह

Patna : बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि लालू राबड़ी शासनकाल के इतिहास को बिहार के नौजवानों को बताने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्यों घबरा रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि तेजस्वी क्यों बिहार के नौजवानों को यह नहीं बताना चाहते हैं कि विकास के नाम पर बिहार का लालू-राबड़ी शासनकाल में विनाश किया गया। 


अरविंद सिंह ने कहा है कि जातीय दंगे, भूरा बाल साफ करो, व्यापारियों को हाफ करो और डॉक्टरों को साफ करो, लाठी घुमावन तेल पियावनरैली, अपहरण, बलात्कार, लूट-डकैती, रंगदारी टैक्स, चरवाहा विद्यालय, खेत सड़क समतलीकरण, प्रमुख विकसित उद्योग के बिहार में आपके माता-पिता के शासनकाल में, जब बिहार में में बाढ़ आती थी तो आपके पिताजी कहते थे कि मछली मारने का ट्रेनिंग चलेगा उसमें, राजद शासनकाल की यह पहचान थी।


उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो बिहार के जनता और नौजवानों को अपने माता-पिता के मुख्यमंत्री रहते उनके शासन काल के पांच प्रमुख बिहार के विकास के लिए किए गए प्रमुख कामों को बताएं और बिहार में कितने अस्पतालों को खुलवाएं, और कितने विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए बनवाएं।

अरविंद सिंह ने कहा है कि राजद के राजकुमार जी आप एक चीज और भी बताइएगा कि कम समय में कैसे अरबपति बनते हैं। यह आप बहुत अच्छी तरीका से जानते है कि बिना बिजनेस के अरबपति कैसे बना जाता है। आप जरूर बता दें, इसका प्रत्यक्ष आपको अनुभव है। आपके पिताजी चुनाव में जो जीन निकालते थे वो नहीं बताइएगा।

Suggested News