BETTIAH: पश्चिम चम्पारण के बेतिया में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां मुफस्सिल थाना की पुलिस ने भाजपा नेता सोनू कुमार की हत्या का खुलासा किया है। जानकारी अनुसार सोनू की हत्या दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म के प्रतिशोध में की गई थी।
दरअसल, सोनू हत्या से 4 दिन पहले अपने दोस्त संदीप के साथ मिलकर अहले सुबह बाहर निकली दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों लड़कियों पर फिर यौन शोषण का दबाव डाला जा रहा था। इस घटना को पीड़िता अपनी प्रेमी के साथ साझा किया था। जिसके बाद दोनों लड़कियों के प्रेमियों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सोनू और संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में मौके पर ही भाजपा नेता सोनू की मौत हो गई। वहीं संदीप ने भागकर अपनी जान बचा ली थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू और संबंधित मोबाइल के साथ ही मृतक द्वारा खींचे गए दोनों लड़कियों के अश्लील फोटो को भी बरामद किया है। दुष्कर्म पीड़ित दोनों लड़कियों के साथ ही हत्या के दो आरोपी भी नाबालिग हैं।
वही एक आरोपी बालिक है जिसे पुलिस ने मीडिया के सामने हाजिर किया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अहले सुबह भाजपा नेता सोनू की हत्या की गई थी। ठीक उसी समय जब सोनू ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव की दो किशोरियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था।