बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने फतुहा और बख्तियारपुर विस क्षेत्र के कई पंडालों में किया भ्रमण, माता रानी से की बिहार के विकास की कामना

भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने फतुहा और बख्तियारपुर विस क्षेत्र के कई पंडालों में किया भ्रमण, माता रानी से की बिहार के विकास की कामना

PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा और बख्तियारपुर विधानसभा के अंतर्गत स्थानों पर यथा नरौली (जगदम्बा स्थान), मिस्सी, रानीसराय, करौता, बिदुपुर, सैदपुर, मोसिमपुर, फुलवरिया (हरदास बिगहा(, नीमतल, जगमाल बिगहा, दनियांवा, फतुहा (महारानी चौक), सबलपुर (विष्णु मंदिर), मर्ची, फतेहपुर, अलावलपुर, गौरीचक, लंका कछुअरा, कंदाप स्थित पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया। 


इस अवसर पर सिन्हा ने सभी बिहारवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मां जगदम्बा से प्रार्थना की। उनका आशीर्वाद हमे और हम सबके परिवार पर बना रहे और हम सब इसी तरह अपने परिवार ,बिहार और देश के विकास में कार्य करते रहे। 

बता दें की महा अष्टमी को भी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना लोकसभा के पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा के अंतर्गत स्थानों पर यथा बड़ी देवी जी, दलहट्टा बड़ी देवी जी, छोटी पटन देवी जी, अगमकुआं शीतला मंदिर, बड़ी पटन देवी जी, बंगाली अखाड़ा, जी.एम रोड, जनता फ्लैट, कुम्हरार, भिखना पहाड़ी स्थित पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया था। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माता का चुनरी ओढाकर स्वागत किया था। 

Suggested News