बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक, महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर हुई चर्चा

लखीसराय में भाजपा महिला मोर्चा की हुई बैठक, महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर हुई चर्चा

Lakhisarai: प्रधान कार्यालय भाजपा लखीसराय में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शशि बाला भदानी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष माया नारोलिया एवं जिला की संयोजिका वंदना गुप्ता उपस्थित रहे। 


बैठक में माया नारोलिया के द्वारा लखीसराय एवं सुर्येगढ़ा विधानसभा के महिलाओं को पटना में होने वाले संयुक्त मोर्चा की बैठक जो कि 30 एवं 31 जुलाई को होगा। उसमें प्रवास करने एवं बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में दोनों विधानसभा से आई हुई जीविका दीदी आशा दीदी और आंगनबाड़ी की दीदी की समस्याओं को भी सुना गया। 

इस मौके पर माया नारोलिया के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि वह उनकी आवाज सरकार तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। बैठक में माया नारोलिया के द्वारा यह बताया गया कि भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जिनका आप लोग लाभ लें एवं स्वालंबी बने। उन्होंने यह जिक्र किया कि भाजपा ने कैसे आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला को राष्ट्रपति बनाया। यह सरकार महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान के लिए समर्पित है। 

साथ ही महिला मोर्चा के द्वारा लखीसराय शहर के गौरव बाबा इंद्रदमणेश्वर अशोक धाम मंदिर में जाकर दीप महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शशि बाला भदानी, उपाध्यक्ष प्रीति जोशी आशा सिन्हा, उपाध्यक्ष कंचनमाला,  महामंत्री मधुबाला, उषा देवी, मंजू देवी, राजकुमारी देवी,शानू देवी एवं सभी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं सैकड़ों महिला उपस्थित रही।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News