बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा विधायक ने आँखे दान करने का किया एलान, कहा जीवन में इससे बड़ा कोई दान नहीं

भाजपा विधायक ने आँखे दान करने का किया एलान, कहा जीवन में इससे बड़ा कोई दान नहीं

BETTIAH : गीतकार से विधायक बने विनय बिहारी ने आज एक सराहनीय पहल की है। दरअसल पश्चिम चम्पारण के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी आज एक स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस मेले का विधायक ने ही उद्घाटन किया। यहाँ उन्होंने अपने स्वास्थ्य का जांच कराया। इसके बाद उन्होंने एलान किया की मेरी मौत के बाद मेरी आँखे दान कर दी जाए। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विनय तिवारी ने बताया कि मैं अपनी आंखें इसलिए दान करने की घोषणा कर रहा हूं, ताकि किसी दूसरे शख्स का जीवन रौशन हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दान में सबसे बड़ी दान आंखों का दान होता है। इससे बड़ा मनुष्य के जीवन में दूसरा और कोई परोपकार नहीं हो सकता है। यह फैसला मेरा अपना स्वयं का है। इस एलान के बाद मेले में उपस्थित लोगों ने उनकी जमकर सराहना की।

बताते चलें की विनय बिहारी भोजपुरी फिल्मों के लिए गीत लिखते रहे हैं। इन्होंने तकरीबन 7000 फिल्मी गीत लिखे हैं। कई फिल्मों की पटकथा भी इन्होंने लिखी है। विनय बिहारी तीन बार से विधायक हैं। पहली बार निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे थे और पिछले दो बार से भाजपा के टिकट से विधानसभा पहुंचे हैं।

Suggested News