बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर, सीएम के समाधान यात्रा पर साधा निशाना, राकेश टिकैत को कहा कीड़ा

एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर, सीएम के समाधान यात्रा पर साधा निशाना, राकेश टिकैत को कहा कीड़ा

BUXAR : एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के सीएम के समाधान यात्रा को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। विवेक ठाकुर ने कहा की इनकीं यात्रा का जनता को कुछ समझ मे नही आया। वही किसानों के नेता राकेश टिकैत का बक्सर आने की बात पर भड़क गए और कहा कि पिछले तीन साल से देश के किसी भी कोने में किसान आंदोलन नही है। जहां चुनाव होने वाला होता है। वही इसका आंदोलन होने लगता है। चुनाव बाद अपने आपने आप ही समाप्त हो जाते है। बक्सर के लोगो से राकेश टिकैत को बहुत ज्यादा महत्व न देने की बात कही गई। 

विवेक ठाकुर ने कहा की किसानों के प्रति जो संवेदनसिलता है वह पूरी तरह से गायब है। इतना था तो बक्सर जिला में CM आए और चले भी गए। 15 मिनट की दूरी पर चौसा था। शांतिपूर्ण तरीके से किसान कई महीनों से बैठे हुए थे। पुलिस बर्बरता का शिकार हुए। उनके बीच पहुंच कर उनका समाधान क्यू नहीं निकाले। 

साथ ही कहा कि नौजवान पटना आता है तो उसके इम्तिहान का पेपर लीक हो जाता है। उसपर भी पुलिस बर्बरता करती है। बिहार में एक दिशा विहीन सरकार चल रही है। नीतीश कुमार बिहार के जनता के लिये सरकार नही चला रहे है वे स्वंम के लिए चला रहे है। बिहार बहुत पिछड़ गया है।

राज्यसभा सांसद ने कहा की राकेश टिकैत को गणमान्य मत बनाइये उ सब कीड़ा है। जो किसान आंदोलन था वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक क्षेत्र में किया गया था।उसी के नेता बक्सर में आये थे। तब उत्तरप्रदेश और पंजाब का चुनाव था। अब 2024 का चुनाव आ रहा है। यह एक सुनिश्चित और सुनियोजित तरीके से यह कार्य होता है। कहा की टिकैत  को हमसे बेहतर कोई नही जान सकता है। वह हमारे घर मे 115 दिन रहे। हमारी रोटी खाया वह आदमी टिकट मांग रहा था। वह आएगा और किसानो से माल उठायेगा। वह क्या आंदोलन करेगा। बादाम एक किलो भोरे खाता है। तब आंदोलन में बैठता है। UP पंजाब किसानों के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए बोले कि वैसा आंदोलन कही आप लोगो में देखा है। जहां दूध पर दूध और मलाई पर मलाई चल रहा हो।

बक्सर से पूजा चौबे की रिपोर्ट

Suggested News