बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चोरी हुई कार बनारस से हुई बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चोरी हुई कार बनारस से हुई बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

N4N DESK : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की दिल्ली से चोरी गयी कार आखिर बरामद कर ली गयी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने नड्डा के टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से बरामद किया है। 

हालाँकि आरोपियों ने कार चोरी को लेकर जो खुलासा किया है, उसे जानकार दिल्ली पुलिस की टीम भी हैरान रह गयी। आरोपियों ने बताया की डिमांड पर कार की चोरी की गयी थी। वे खुद क्रेटा कार से चोरी करने गए थे। जिसके बाद उसे अलीगढ, लखीमपुर खीरी, बरेली और सीतापुर होते हुए बनारस ले आये। बाद में उसे नगालैंड ले जाने की योजना थी।   

बता दें की टोयोया फॉर्च्यूनर के चोरी की यह घटना 19 मार्च को हुई थी। वाहन के चालक जोगिंदर ने सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर को गोविंदपुरी के एक सर्विस सेंटर में छोड़ दिया था। वह कुछ देर के लिए घर लौटा, लेकिन वापस आने पर उसने पाया कि कार गायब है। उसकी शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। सीसीटीवी जांच के दौरान उसे गुरुग्राम की ओर जाते हुए देखा गया था। 

Suggested News