बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने भारत बंद को बताया सुपर फ्लॉप, जनता का नहीं मिला समर्थन...

भाजपा ने भारत बंद को बताया सुपर फ्लॉप, जनता का नहीं मिला समर्थन...

RANCHI: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की सीएए को लागू करने के विरोध में बुलाया गया भारत बन्द झारखंड में भी पूरे तरीके से फ्लॉप हो गया। प्रतुल ने कहा की झारखंड में कुछ जगहों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल को विषाक्त करने की कोशिश अवश्य की।कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा यातायात को बाधित किया गया और कुछ जगह पर तोड़फोड़ भी हुई। 

उन्होंने आरोप लगाया कि बंद के दौरान  पूरे समय प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे इन उपद्रवियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो।

प्रतुल शाहदेव ने कहा ऐसे भी इस बंद की  जितनी जानकारी झारखंड में जनता को नहीं थी उस से ज़्यादा जानकारी प्रशासन ने कल ही लंबा चौड़ा बंदोबस्ती करके दे दिया था। प्रतुल ने कहा कि इस बंद के फ्लॉप हो जाने से झारखंड की जनता ने साफ संकेत दे दिया है की वह सीएए के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

प्रतुल ने कहा लोहरदगा की घटना में मृतक नीरज प्रजापति की मौत की सरकार ने अभी तक निष्पक्ष जांच की घोषणा नहीं की है।मृतक के परिजनों से किसी आला अधिकारी ने भेंट भी नही किया है।प्रतुल ने कहा कि तबरेज अंसारी की मौत से पूरे देश में भूचाल आ गया था जबकि नीरज प्रजापति की मौत के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी सत्ताधारी गठबन्धन का कोई नेता नहीं पहुंचा।यह सत्ताधारी गठबंधन के बहुसंख्यक समाज के प्रति दोहरे नजरिया को दिखाता है।

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News