बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में भाजपा ने मिलन समारोह का किया आयोजन, एमएलसी ने अलग अलग पार्टियों से शामिल नेताओं का किया स्वागत

कटिहार में भाजपा ने मिलन समारोह का किया आयोजन, एमएलसी ने अलग अलग पार्टियों से शामिल नेताओं का किया स्वागत

KATIHAR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने के बाद बीजेपी अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गयी है। इस कड़ी में केन्द्रीय मंत्री के साथ पार्टी के बड़े नेता राज्य के अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। भाजपा अपने जनाधार को एक बार फिर से मजबूत करने में जुट गयी है। 


पार्टी की ओर से आज जिले में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग-अलग दल से आने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह विचारधारा वाली पार्टी है। लोग अच्छे विचारों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ते हैं। कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर आयोजित इस मिलन समारोह को लोग भाजपा के 2024 में एमपी चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देख रहे है।

बताते चलें की बीते लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट जदयू को मिला था। भाजपा के समर्थन से जदयू ने जीत भी हासिल किया था। लेकिन अब जदयू -भाजपा अलग अलग है। इसलिए कटिहार के चुनावी गणित अभी से ही रोचक बनने लगा है।

बताते चलें की बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सभी पार्टियाँ आनेवाले 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गयी है। इसी कड़ी में सभी पार्टियों के नेता अलग अलग जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News