NEET पेपर लीक मामले में CBI ने पटना से दो युवकों को किया गिरफ्तार, प्ले स्कूल में कैंडिडेट्स को कराया था आंसर का रट्टा
PATNA : NEET पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई ने बिहार में पहली गिरफ्तारी कर ली है. आज पटना में सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष नाम के दो युवको को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पटना के एक प्ले स्कूल में कैंडिडेट्स को नीट परीक्षा के पेपर उपलब्ध कराकर उनके आंसर रटवाए थे। इससे पहले सीबीआई ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।
रात भर के लिए बुक किया था प्ले स्कूल
जानकारी के अनुसार मनीष और आशुतोष ने पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। इसी स्कूल में 20 से 25 कैंडिडेट्स को इकट्ठा करके आंसर रटवाया गया। यहीं जली बुकलेट के टुकड़े मिले थे।
बतादें कि केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले दो दिन से 11 लोगों से पूछताछ कर रही है। CBI ने बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से 26 जून को यह केस अपने हाथ में लिया था। अब तक 5 राज्यों में पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।
REPORT - ANIL KUMAR