बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP ने CM नीतीश को मुश्किल में डालाः 5 साल हो गए अब शराबबंदी कानून की समीक्षा करे सरकार, अध्यक्ष संजय जायसवाल की बड़ी मांग से भूचाल

BJP ने CM नीतीश को मुश्किल में डालाः 5 साल हो गए अब शराबबंदी कानून की समीक्षा करे सरकार, अध्यक्ष संजय जायसवाल की बड़ी मांग से भूचाल

PATNA : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की शराबबंदी कानून फेल होने का सबसे बड़ा कारण पुलिस है। बिहार में कुछ जगहों पर पुलिस शराब बिक्री का हिस्सा बन चुकी है। जहां पर पुलिस का प्रभाव ज्यादा है वहां पर इस तरह की घटनाएं हो रही है। स्थानीय स्तर में काम करने के कारण ऐसा काम हो रहा है। शराब कानून को पुनः देखने की आवश्यकता जरूरी है। 

BJP अध्यक्ष ने कहा कि शराबंदी के 5-6 साल हो गये। इतने दिनों में शराबबंदी सफल है या असफल हुई इसकी तो समीक्षा जरूरी है।उन्होंने कहा की पूर्वी चंपारण में मेरे संसदीय क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की स्थिति भयावह है। पूर्वी चंपारण में पुलिस प्रशासन के सहयोग से शराब कारोबार चल रहा है। प्रशासन के सहयोग से जहां पर शराब बिक्री हो रही है वहां पर घटना नहीं हो रहा है। 

संजय जायसवाल ने कहा की शराब कानून को एक बार रिव्यु करने की हर हालत में जरूरत है। राज्य के हित के लिए शराबबंदी का प्रयास मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा की बिहार में शराबबंदी का 5 साल पूरा हो चुका है। इसके सफलता और सफलता पर विचार करना बेहद जरूरी है।



पटना से निखिल गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News