बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बीजेपी के सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा कौन थे ललन सिंह, पार्टी के केयरटेकर थे बस...

ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बीजेपी के सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा बयान, कहा कौन थे ललन सिंह, पार्टी के केयरटेकर थे बस...

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। राज्य की सियासी पारा हाई हो चुकी है। वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा देने की खबर के बाद से सियासी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इसी बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

सम्राट चौधरी ने ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर कहा कि, हम लोगों का स्पष्ट मानना है भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार जी और लालू जी से दोनों लड़ने के लिए तैयार है। दोनों को 2024 में हारने का काम बीजेपी करेगी। रही बात ललन जी तो उस पार्टी में वो थे ही क्या, ललन सिंह तो बस एक केयरटेकर थे। नीतीश कुमार पार्टी का हर काम करते हैं। कभी इधर गठबंधन बनाएंगे कभी उधर बनाएंगे। इसका फैसला सीएम लेते रहते है। हम लोग जदयू और राजद से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

Suggested News