बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नागरिकता कानून पर जागरूकता के लिये भाजपा ने शुरु किया राष्ट्रव्यापी अभियान, मधुबनी में प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

नागरिकता कानून पर जागरूकता के लिये भाजपा ने  शुरु किया राष्ट्रव्यापी अभियान, मधुबनी में प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

PATNA: नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने इस कानून पर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बुधवार को मोर्चा संभाला।

नागरिकता कानून को लेकर आयोजित जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि तीन आदमियों ने पूरे हिंदुस्तान का फैसला कर दिया था।जवाहरलाल नेहरु, जिन्ना और माउंटबेटन ने यह तय किया था कि कौन हिस्सा किस देश में जाएगा। अगर वह पूर्वी बंगाल की जगह बिहार को कह देते कि यही पाकिस्तान है, तो हम क्या करते। हमें कैसा लगता अगर बिहार एक इस्लामिक मुल्क घोषित कर दिया जाता।

उन्होंने कहा कि अगर उसके बाद हमलोग भाग कर दिल्ली या मध्यप्रदेश जाते और वह हमें कहते कि तुम भाग कर आ रहे हो, हम तुम्हे नहीं रखेंगे। मतलब अगर यह सारा कुछ हमलोगों पर बीतता तो हमें कैसा लगता। नागरिकता संशोधन कानून यही है।

संजय जायसवाल ने कहा कि नागरिकता कानून का उद्देश्य जिसका उद्देश्य तीन पड़ोसी देशों से धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आए वहां के धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है।भारत के मुसलमानों से इसका कोई लेना देना नहीं है।


Suggested News