बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मुस्लिम बोले- वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद मुस्लिम बोले- वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं

PATNA : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बिहार में बीजेपी ने सदस्यता महाअभियान की शुरूआत की। पटना के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सदस्यता महाअभियान के तहत शनिवार को सैकड़ों मुसलमानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस अवसर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। 

बीजेपी के सदस्य बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने कहा कि उन्हें वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं है। इस देश के मुसलमान भी उतने ही देश प्रेमी हैं जितने हिन्दू हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश को बनाने में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी कुर्बानी दी है। कोई सच्चा मुसलमान देश द्रोही नहीं हो सकता। बीजेपी देश का विकास कर रही है। 

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हमेशा मुसलमानों को भाजपा के नाम पर डराया जाता है। लेकिन अब देश के मुसलमान किसी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। जो देश और राज्य का विकास करेगा मुसलमान उसी का साथ देगा।


Suggested News