बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवास से तीन दिवसीय वृक्षरोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- प्रकृति और संस्कृति है हमारी विरासत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आवास से तीन दिवसीय वृक्षरोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- प्रकृति और संस्कृति है हमारी विरासत

Ranchi : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज अपने रांची स्थित आवास पर आंवले का वृक्ष लगाकर पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत का प्राकृतिक सौंदर्य और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत हमारी पूंजी है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसे अक्षुण्ण बनाये रखने केलिये कृत संकल्पित है। 

उन्होंने कहा कि ईश्वर ने अपने देश को अकूत प्राकृतिक संसाधन का खजाना दिया है। झारखंड को प्रकृति ने विशेष उपहार दिए हैं। खान,खनिज, घने वन, पर्वत,नदियां इन सब का समुचित प्रयोग और संरक्षण करके स्वावलंबी भारत का सपना साकार होने से कोई नही रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिशा में सार्थक प्रयास प्रारम्भ किये हैं। आज योग,आध्यात्म,परंपरा विश्व मे प्रतिष्ठापित हो रही है। 

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण में वृक्षों का बड़ा योगदान है। भाजपा ने बड़े पैमाने पर वृक्षरोपन करके पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की कोशिश की है। पार्टी ने पूरे प्रदेश में तीन दिनों में 5लाख से अधिक वृक्षों को लगाने की बड़ी पहल की है जिसमे फलदार और औषधीय पौधे शामिल हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचते हुए वृक्षरोपन कार्यक्रम को सफल बनायें। उन्होंने प्रदेश के आम जन से भी अपने स्तर से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News