बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर बड़ा आरोप, कहा-CAA और NRC के नाम जनता को कर रहे है गुमराह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर बड़ा आरोप, कहा-CAA और NRC के नाम जनता को कर रहे है गुमराह

BETTIAH : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष सीएए और एनआरसी के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। 

डॉ. संजय जयसवाल ने आज बेतिया में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध करने वालों को यह पता ही नहीं है कि आखिर यह है क्या। वहीं उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष जनता को सीएए और एनआरसी के नाम पर गुमराह कर रही है। 

उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून धार्मिक प्रताड़णा के शिकार होकरभारत में शरण लिए हुए लोगों के लिए है, लेकिन विपक्ष इसे अल्पसंख्यक विरोधी बता जनता को गुमराह कर रही है। डॉ. संजय ने विपक्ष को पहले पूरा कानून पढ़ लेने और उसके बाद विरोध करने की सलाह दी है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News