भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फूंका पुतला, अगुवानी पुल के धराशाई होने पर जताया नारजगी

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शुक्रवार को दानापुर के सगुना मोड़ पर नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर आग उगलते हुए उनका पुतला फूंका। भागलपुर में गंगा नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने को लेकर भाजपा के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। भाजपा के नेताओं ने शुक्रवार को दानापुर के सगुना मोड़ के नजदीक धरना प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसका प्रत्यक्ष उदाहरण भागलपुर के पुल ध्वस्त होने का लगाया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा सिन्हा, ऊषा विद्यार्थी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा, बैनर लेकर दानापुर सगुना मोड़ के नजदीक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाये।

उन्होंने बिहार सरकार को भ्रष्टाचारी की सरकार बताया है। मौके पर पटना सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि 17 सौ करोड़ रूपये जनता के थे जो गंगा नदी में बह गए। यह बिहार सरकार के नाकामी और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। उन्होने इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच सिटिंग जज से कराने की मांग की है।

Nsmch

इस मौके पर भाजपा के विजेंद्र सिंह अखिलेश सिंह सुबोध यादव आलोक कुमार सहजानंद सिन्हा नीरज तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे।