बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों को सम्मानित करेगा भाजयुमो, कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई बैठक

मोदी सरकार में शामिल बिहार के सभी मंत्रियों को सम्मानित करेगा भाजयुमो, कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई बैठक

PATNA : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, राजेश वर्मा और शिवेश राम ने आगामी कार्यक्रम के निमित्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित किया।

बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा साझा किया। एक पेड़ मां के नाम, मंडल सशक्तिकरण, सोशल मीडिया वॉरियर्स, आगामी 5 जुलाई को भाजपा का श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन समारोह जिसमे मोदी सरकार में बिहार से शामिल सभी एनडीए के मंत्रीगण और भाजपा के विजयी सांसदगण का अभिनंदन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ रणनीति साझा किया।

बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों का लोकसभा चुनाव में पूर्ण समर्पण के साथ काम करने के लिए अभिनंदन किया और आगामी विभिन्न कार्यक्रमों को सफल करने हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की। वहीं,  बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाई दिया और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी को सुदृढ़ करने में युवा मोर्चा की भूमिका पर विशेष रूप से सभी का मार्गदर्शन किया।

बिहार भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को भविष्य का नेता बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और विपक्ष के दुष्प्रचार को रोकने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया के सदुपयोग करने का सुझाव दिया। बैठक का संचालन भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नीरज नवीन ने किया।

REPORT - VANDANA SHARMA

Suggested News