बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जारी किया क्राइम बुलेटिन, कहा बिहार में चल रही अपराधियों की मनमर्जी, जब चाहे जिसे चाहे मार दे रहे गोली

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जारी किया क्राइम बुलेटिन, कहा बिहार में चल रही अपराधियों की मनमर्जी, जब चाहे जिसे चाहे मार दे रहे गोली

PATNA : बिहार में अपराध को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। इसको लेकर उन्होंने क्राइम बुलेटिन जारी किया है। 30 जून का बुलेटिन जारी करते हुए उन्होंने बताया की बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है।  सासाराम थाने से 𝟓𝟎𝟎 मीटर दूर जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या।  गोपालगंज में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या। मधुबनी में दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान। मधुबनी में मजदूरी माँगने पर महिला की सर पर वार कर हत्या। बांका जिले के चांदन प्रखंड में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या। जमुई में 𝟏𝟑 साल के बच्चे की हत्या। अरवल में चोरों ने तीन शोरूम को लूटे, लाखों की संपत्ति ले भागे। वैशाली में बिजली विभाग के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या। गोपालगंज में 𝟐𝟎 लाख रंगदारी नहीं देने पर शख़्स की गोली मार हत्या।

वहीँ कहा की 𝟐𝟗 जून को वैशाली में लक्ष्मण चौक के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मधुबनी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म। गया में घर में घुसकर अपराधियों ने 𝟓𝟎 वर्षीय महिला की गला रेत हत्या की। जमुई में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पटना में अपराधियों ने गोली मार दिनदहाड़े 𝟕 लाख लूटे। 

वहीँ कहा की 𝟐𝟖 जून को नालंदा में युवक की हत्या कर शव को कुएँ में फेंक दिया गया। मुजफ्फरपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू ने एक महिला पर फायरिंग कर करवाया जानलेवा हमला। गोपालगंज में 𝐑𝐉𝐃 नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली। पटना में बेख़ौफ़ सरकारी बदमाशों ने कारोबारी को पहले स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया, फिर कारोबारी को 𝐑𝐎𝐁 से नीचे फेंका, व्यापारी की मौत। मोतिहारी में बदमाशों ने कोचिंग में घुस महादलित छात्राओं के साथ की छेड़खानी, लड़कियों को बेरहमी से पीटा। मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली। जमुई में डबल मर्डर से सनसनी, महिला और उसके 𝟕 साल के इकलौते मासूम बेटे की हत्या। सासाराम में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली। बदमाशों ने गोली मारकर की वार्ड सदस्य के पति की हत्या। दुल्हिन बाजार में बच्चे की गला घोंट कर हत्या। पिस्टल के बल पर 𝐀𝐓𝐌 छीनकर 𝟓.𝟐𝟏 लाख का लगाया चूना। 

तेजस्वी ने कहा की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, दो-दो बड़बोले उपमुख्यमंत्री एवं 𝟔 दलों वाले 𝐍𝐃𝐀 के सौजन्य से बिहार में सरकारी अपराधी पूर्ण मौज में मनमर्जी से जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे किसी को भी गोली और चाकू मार हत्या कर दे रहे है। कहा की छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरुष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। 𝟐 दिन की इन घटनाओं पर सरकार में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

Suggested News