बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बैरक के बाथरुम में बीएमपी जवान ने की खुदकुशी, फंदे पर शव लटकता देख तीन जवान हो गए बेहोश

बैरक के बाथरुम में बीएमपी जवान ने की खुदकुशी, फंदे पर शव लटकता देख तीन जवान हो गए बेहोश

BUXER : बक्सर जिले के डुमरांव के बीएमपी-4 में रविवार की सुबह एक जवान फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसक शव बाथरुम में लटकता हुआ मिला  है। वहीं सुबह के वक्त जवान का झूलता शव देखकर तीन जवानों की हालत बिगड़ गयी। तीनों का इलाज कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।

पुलिस ने मृतक जवान की पहचान गया जिले के खैरही गांव निवासी चंद्रशेखर प्रजापति का पुत्र बीएमपी जवान 27 वर्षीय भोला प्रजापति के रूप में की है। बताया गया कि आज सुबह रविवार की सुबह प्रभात फेरी के बाद वह शौच करने के लिए बैरक में बने बाथरुम में गया था।  काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटने पर उसका एक साथी सिपाही शौचालय गया तो भोला की फंदे से लटकी लाश देखी। इसके बाद उसने इसकी सूचना बैरक में सभी साथियों को दी और बात उच्च अधिकारियों तक पहुंची। 

अब जवान ने खुदकुशी की है और इसके पीछे क्या कारण है, परिवार के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस मौत से बीएमपी कैम्पस में खलबली मची हुई है। यहां के अधिकारी भी कुछ कहने से बच रहे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  जवान ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


Suggested News