बेतिया के अमवा मन में बोटिंग की हुई शुरुआत, पर्यटन मंत्री ने खरीदा टिकट और बोटिंग का उठाया लुत्फ़

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के एनएच 727 के माधोपुर के पास आज बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद व बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आमवा मन झील मे पर्यटको के लिए विभिन्न तरह के वोटिंग की शुरुआत की। यहाँ आने वाले पर्यटक अब वाल्मिकीनगर का दीदार ही नही करेंगे। बल्कि अब यहाँ वोटिंग का भी आनंद लेंगे। जेट स्पाईस, जेट एटैक, बनाना राईस जैसे विटिंग जो पहले अंडमान निकोबार, गोवा जैसे शहरों मे जाकर समुंदर मे आनंद लेते थे। वह अब बेतिया के आमवा मन झील मे मिलने लगा है। 

पर्यटकों की सुविधा के लिए हर सुविधा मुहैया कराने की जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार, पर्यटन मंत्री व बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देने की बात कही। महिलाओं के लिए यहाँ चेंजिंग रूम की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस संबध मे बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने बताया की आज से आमवा मन झील को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पटना से आने वाले पर्यटक भी अब इसका लुत्फ उठा सकेंगे। वही बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जसवाल ने बताया की यहाँ पर्यटको को रुकने के लिए जल्द ही पर्यटक भवन का भी निर्माण होगा। 


वही इस संबंध मे जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने बताया की आने वाले दिनों मे यहाँ बिहार टुरिज़्म डिपार्टमेन्ट के तरफ से टिकट मुहैया कराया जा रहा है। यह अति महत्वपूर्ण टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप मे उभर कर सामने आयेगा। इस झील की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इसमें सालो भर वाटर लेवल मेंटेन रहता है। इस मौके पर आज बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने खुद अपना, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ॰संजय जयसवाल सहित कई लोगों का टिकट खरीदकर उदघाटन कर सबसे पहले जेट स्पाईस का लुत्फ उठाया।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट