बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नदी में मिला एसएसबी 65 वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल का शव, परिजनों को दी गयी सूचना

BIHAR NEWS : नदी में मिला एसएसबी 65 वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल का शव, परिजनों को दी गयी सूचना

BAGAHA : बगहा पुलिस जिला के गोबरहिया थाना क्षेत्र के कमरछिनवा दोन और हाथी नाला के बीच से बीते मंगलवार से लापता एसएसबी 65 वी वाहिनी के हेड कांस्टेबल मो.असरफ का शव हरहा नदी से गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद ढूंढ लिया गया। जवान के साथ उसका हथियार, टोपी आदि भी खोज लिया गया है। इसकों लेकर एसएसबी और जिला पुलिस लगातार तीसरे दिन सर्च अभियान में जुटी रही। वीटीआर जंगल के बीचोंबीच नेपाल की सीमा पर स्थित स्थल की भौगोलिक संरचना भी विषम थी। इस वजह से एसएसबी और पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल सकी। 

घटना के सम्बंध में बताया गया है कि करीब आधा दर्जन की संख्या में जवान जंगल से गुजर रहे थे, जिसमें मृतक सबके पीछे चल रहा था। इसी बीच नदी में उसका पैर फिसल गया। जिससे आशंका जताया गया को डूबने से उसकी मौत हो गई। नदी से मिले शव को एसएसबी कैंप लाया गया है। जहां से निजी वाहन से बगहा अनुमंडल अस्पताल लाने की तैयारी चल रही है। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृत जवान की पहचान जम्मू के राजौरी जिला के फलानी गांव निवासी गुलाम मोहम्मद के 36 वर्षीय पुत्र मो. असरफ के रूप में हुई है। 

मालूम हो कि बुधवार को एनडीआरएफ दल ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। साथ में मौजूद जवानों को उसके नदी में डूबने का शक था। हालांकि मृतक के साथियों के शक की वजह से गुरुवार को ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाया गया। जिसके सहयोग से एनडीआरएफ टीम के सदस्यों ने नदी के अंदर गोता लगाया। जहां थोड़े प्रयास के पश्चात ही उनको सफलता मिल गई। पहाड़ के ठीक बगल में स्थित हरहा नदी में बरसात के कारण जलस्तर भी बढ़ गया था। मामले के संबंध में रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर्जुन लाल ने बताया कि लापता एसएसबी 65 वी वाहिनी के जवान का शव नदी से निकाल लिया गया है। पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मृतक के घर भेज दिया गया है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 


Suggested News