बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधानसभा में किताब पर भिड़ गए सत्तापक्ष और विपक्ष,डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शिक्षा मंत्री का किया बचाव

विधानसभा में किताब पर भिड़ गए सत्तापक्ष और विपक्ष,डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शिक्षा मंत्री का किया बचाव

पटनाः बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को अब तक किताब नहीं मिलने पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़ गए।राजद सदस्यों ने सवाल उठाया कि जुलाई महीने तक बच्चों के खाते में न तो राशि गई है और न किताब मिली है।

इस पर मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि 90 फीसदी बच्चों के खाते में किताब की राशि चली गई है। 70 फीसदी बच्चों ने किताब खरीद लिया है।इस पर राजद सदस्यों ने कहा कि यह उत्तर पूरी तरह से गलत है। 

राजद सदस्यों ने शिक्षा मंत्री कृष्णंदन प्रसाद वर्मा को घेरा। इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी शिक्षा मंत्री के बचाव में उतरे और कहा कि अभी तो जुलाई का महीना है और सत्तर फीसदी किताब की खरीदारी हो गई है। बाकि बच्चे भी किताब की खरीददारी कर रहे हैं।

इस पर राजद विधायक अब्दल बारी सिद्दकी ने कहा कि मंत्री जी बताएं कि कितने बच्चों को किताब मिली है।पिछले साल कितने बच्चों के खाते में राशि गई या किताब मिला।इस पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब इस सवाल को छोड़ दीजिए।

Suggested News