बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : गैस वेंडर के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग में झुलसे परिवार के पांच सदस्य

BREAKING NEWS : गैस वेंडर के घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग में झुलसे परिवार के पांच सदस्य

NALANDA :  सोहसराय थाना क्षेत्र के संगत पर मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग जाने से परिवार के 5 सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हादसा शिबू शाह के किराए के मकान में रह रहे संजीत कुमार के यहां हुई। आग लगने से अन्य  फ्लैटों में रह रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। 

हादसे के बारे में  परिजनों ने बताया कि खुशबू देवी किचन में खाना बना रही थी। तभी खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और तेजी से अन्य कमरों में भी फैल गया। आग खुशबू देवी को अपने चपेट में लिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। तो वही किचन के बाहर अन्य कमरों रह रहे परिवार खुशबू देवी की सास मीना देवी, पति संजीत कुमार, 4 साल की पुत्री कुसुम कुमारी एवं 8 साल का पुत्र सिद्धांत कुमार इसके चपेट में आ गया।

 किसी तरह से खुशबू देवी के पति संजीत कुमार ने अन्य सहयोगियों की मदद से जुट के बोरे और बालू की मदद से इस आग पर काबू पाया एवं  ईलाज के लिए सभी पीड़ितों को लेकर सदर अस्पताल पंहुचा। संजीत कुमार खुद गैस भेंडर का काम करता है। फिलहाल सभी का इलाज  सदर अस्पताल में किया जा रहा  है।

बक्सर में भी हुई ऐसी ही घटना

आग लगने की ऐसी ही घटना बक्सर जिले में भी हुआ है। जहां आग में जलने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों की मौत की जानकारी तब हुई जब आग बुझाने में कामयाबी मिली। जिसके बाद उनका शव देखने के बाद परिवार में मातम पसर गया


Suggested News