बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : आपसी विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, दो घायल

BREAKING NEWS : आपसी विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली, दो घायल

SASARAM : बड़ी खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिक्रमगंज बाजार की है। जहां आपसी विवाद में हुए मारपीट में राशिद आलम नामक एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बिक्रमगंज थाना चौक को जाम करने की कोशिश की। जब पुलिस लोगों को समझाने गयी तो लोग आक्रोशित हो गए तथा पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर गोलियां भी चलाई। जिसमें छर्रा की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जाता है कि आक्रोशित भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने भी गोलियां चलाई। तब जाकर लोग भागे। 

वारदात के बारे में बताया जाता है कि खेलकूद के विवाद में राशिद आलम नामक एक युवक की गुलजारबाग में मारपीट कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई। लेकिन बाद में मृतक के परिजन तथा ग्रामीण उग्र हो गए तथा बिक्रमगंज के थाना चौक पर आकर जमकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। थाने की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। 

मौके की नजाकत को देखते हैं बिक्रमगंज के डीएसपी राज कुमार दल बल के साथ पहुंचे तथा उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस दौरान बिक्रमगंज बाजार रणक्षेत्र में तब्दील रहा। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। साथ ही उपद्रव करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने दो पुलिसकर्मी को छर्रा की गोली लगने की बात स्वीकारी है। फिलहाल बिक्रमगंज में तनाव बना हुआ है।


Suggested News