बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम का निधन, 9 बार रहे थे विधायक

BREAKING NEWS : राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम का निधन, 9 बार रहे थे विधायक

PATNA : बड़ी खबर राजद से सामने आई है। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता रमई राम का निधन हो गया है। गुरुवार को राजधानी पटना में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पटना मेदांता में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर दी।

वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ

Suggested News