बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS: पटना में दो शादीशुदा महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING NEWS: पटना में दो शादीशुदा महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

PATNA: राजधानी पटना में दो शादीशुदा महिलाओं ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि दोनों ही घटनाएं अलग-अलग इलाक़ों की है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पहली मामला पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा की है। जबकि, दूसरी घटना दीघा थाना के तहत शिवाजी नगर की है। सुसाइड के ये घटनाएं भले ही अलग-अलग जगहों पर हुई पर दोनों में एक बात कॉमन थी। फांसी के फंदे पर लटक कर दोनों महिलाओं ने अपनी जान दी। मैनपुरा में सुसाइड करने वाली महिला का नाम शालू देवी है। वो मैनपुरा में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पति बिरेंद्र कुमार मुंगेर में जिला शिक्षामित्र हैं। जबकि, ससुर व परिवार के दूसरे लोग पटना के ही राजीव नगर में रहते हैं। शनिवार की शाम को शालू के दोनों बच्चे अमन और अंशू राजीव नगर में अपने दादाजी के पास चले गए थे। इसके बाद ही शालू फांसी के फंदे से झूल गई। सोमवार को यह मामला सामने आया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची। छानबीन की। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिवार को सौंप दिया।


वहीं दूसरे मामले में दीघा के शिवजी नगर की सोनी कुमारी को राखी के दिन ससुराल वालों ने भाइयों से मिलने से रोक दिया था। सोनी के भाई रविवार की रात आए थे, मगर ससुरालवालों ने मिलने की इजाजत नहीं दी, जिससे सोनी को गहरा सदमा लगा। जिसके बाद फांसी के फंदे से वो झूल गई। उसने सुसाइड कर लिया। इसके बाद भाइयों ने दीघा थाना में कंप्लेन कर दिया। तब पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति लवकेश कुमार, ससुर कौशल सिंह और सास देवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले मामले में दीघा थानेदार राजेश कुमार सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार, सोनी के सुसाइड के बाद पति, सास और ससुर ने उसके भाइयों को खबर दी थी। उस वक्त सुजीत और उसका भाई अपनी बहन के ससुराल से वापस अपने घर अरवल जाने के लिए पटना से निकल चुके थे। जिसके बाद वो भागते हुए पहुंचे। भाई सुजीत कुमार ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या मामला दर्ज करवाया है।

Suggested News